नई दिल्ली/- बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार की ओर से कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों व अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एडवाइजारी जारी की गई है। उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा सरकार से इस संबंध में बातचीत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जारी की गई एडवाइजारी में कहा गया है कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों व छात्रों के अलावा जो कनाडा की यात्रा करने जा रहे हैं, वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। इसके अलावा भारतीय नागरिकों से उंकंक.हवअ.पद पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है।
गोलीबारी में भारतीय छात्र को लगी थी गोली
कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की बीते शनिवार को मौत हो गई थी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह गोलीबारी पिछले सोमवार को हुई थी। इसमें एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि