अस्पताल में भर्ती हुई कॉमेडियन भारती सिंह – चिकित्सकों ने दी ऑपरेशन की सलाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अस्पताल में भर्ती हुई कॉमेडियन भारती सिंह – चिकित्सकों ने दी ऑपरेशन की सलाह

-काफी दिनों से थी बीमार

अनीशा चौहान/-  देश की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह अपने जोक्स की वजह से लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला देती हैं। अपने हुनर के दम पर भारती ने सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी रीच हासिल की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारती सिंह से जुड़ी एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि कलाकारा अस्पताल में भर्ती हैं।

दरअसल भारती ने एक व्लॉग के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर भारती सिंह की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इसके साथ ही लाफ्टर क्वीन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ड़ाला है जिसे कमरे के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में भारती के हाथों पर आईवी ड्रिप लगी हुई हैं। वहीं व्लॉग में भारती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह पिछले कई दिनों सें बीमार है। दरअसल उन्हें काफी दिनों से पेट दर्द की शिकायत हो रही थी, जिसे उन्होंने एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर दिया था। आगे कलाकारा ने कहा है कि अब वह इस समस्या के इलाज के लिए ऑपरेशन करवाएंगी। जिसके बाद इस खबर में उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

व्लॉग के अंत में भारती अपने प्रशंसकों को यह बताती नजर आईं कि वह अपने दो साल के बेटे गोला को कितना याद करती हैं और वह बस उसके पास घर वापस जाना चाहती हैं। इसके बाद वह कैमरे पर रो पड़ीं और कहा कि जब से उनका बेटा पैदा हुआ है तब से उन्होंने उसे रात में कभी अकेला नहीं छोड़ा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox