नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/मनोजीत सिंह/-
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में उत्तराखंड निवासी दो जवान सीमा पर शहीद हो गए हैं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सीमा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया और भारी गोलाबारी की गई, भारतीय सेना की ओर से भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया था. लेकिन इस गोलाबारी में भारत के 2 सैनिक शहीद हो गए, दोनों सैनिक कुमाऊँ रेजीमेंट से जुड़े हुए हैं और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी थे. एक थल निवासी है और एक गंगोलीहाट निवासी.
सेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक शहीद पिथौरागढ़ के थल के निवासी हवलदार गोकर्ण सिंह हैं, जबकि दूसरे शहीद सिपाही शंकर सिंह मेहरा गंगोलीहाट के रहने वाले हैं. दोनों सैनिकों के शहीद होने के बाद राज्य भर में शोक की लहर है, इस बीच यह भी पता चला है कि दो सिपाही जो घायल हुए हैं वह भी कुमाऊं रेजिमेंट के हैं और उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं.


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी