बच्चों को कोरोना महामारी पर प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक करेगा एचएसईबी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों को कोरोना महामारी पर प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक करेगा एचएसईबी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भिवानी/हरियाणा/अनूप कुमार सैनी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बच्चों को कोरोना महामारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक अनूठी योजना आरंभ की है। इसके तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार  कोविड-19 पर ऑनलाईन प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 02 मई, 2020 से रजिस्टे्रशन शुरू हो गया है। इस प्रकार की ऑनलाईन प्रतियोगिता करवाने वाला हरियाणा बोर्ड देश के इतिहास में प्रथम बोर्ड होगा।
                                            इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने संयुक्त रूप से आज यहां जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता सम्बन्धी इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के किसी भी बोर्ड के विद्यार्थी ऑनलाईन भाग ले सकेंगे, जिसके लिए 2 से 7 मई तक बोर्ड की वैबसाईट.इेमी.वतह.पद पर दिए गए लिंक पर ऑनलाईन आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता  का आयोजन ऑनलाईन आवेदन पंजीकरण उपरान्त करवाया जाएगा।  प्रतियोगिता की तिथि व समय बारे सूचना विद्यार्थियों को ई-मेलध्टेक्स्ट मैसेज व मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन समूह में किया जाएगा, जिसके प्रथम समूह में कक्षा छठी से आठवीं, द्वितीय समूह में नौंवी से दसवीं तथा तृतीय समूह में कक्षा 11वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता हिन्दी व अंग्रजी माध्यम में आयोजित होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागी ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। प्रथम चरण में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थी ही द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में प्रविष्ट हो सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में अपडेट हेतु विद्यार्थी बोर्ड की वैबसाईट पर विजिट करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox