नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के जाफरपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्वीफ्ट डिजायर कार को काबू में करते हुए 15 कार्टन अवैध शराब पकड़ी है। हालांकि इस मामले में पुलिस आरोपी चालक को नही पकड़ पाई। पुलिस ने अवैध शराब व कार जप्त कर ली है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को जब जाफरपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम के सदस्य सिपाही हरिओम व होमगार्ड का सिपाही बिजेन्द्र सीमावर्ती गांव मुंढेला में गश्त कर रहे थे तो उन्हे सामने से एक कार बड़ी तेजी से आती दिखाई दी। जिसपर उन्होने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी को तेज गति से भगा ले गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो चालक कार को खेतों में छोडकर भाग गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में काफी मात्रा में अवैध शराब भरी थी। जिसकी टीम ने थानाध्यक्ष को सूचना दी और गाड़ी को थाने ले जाया गया। थाने मे जांच के बाद पता चला कि गाड़ी में 15 कार्टन हरियाणा मार्का की अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने एचआर 48 बी 4970 स्वीफ्ट डिजायर कार को जप्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO