दिल्ली में दुनिया की सबसे सस्ती लैब ने किया काम शुरू, मात्र 50 रूपये में होगा सीटी स्कैन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में दुनिया की सबसे सस्ती लैब ने किया काम शुरू, मात्र 50 रूपये में होगा सीटी स्कैन

- गुरुद्वारा बंगला साहिब में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज से एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर की शुरूआत की.

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बंगला साहिब/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी के गुरुद्वारा बंगला साहिब में लंगर चलाने के लिए प्रसिद्ध दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज से एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर की शुरूआत हुई। इस सेवा को दुनिया में सबसे सस्ती सुविधा बताया जा रहा है। जहां एक स्कैन के लिए मरीज को सिर्फ 50 रुपए देने होंगे।
सबसे सस्ती एमआरआई और सीटी स्कैन सुविधा!बंगला साहिब गुरुद्वारे में कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और जनरल सेक्रेट्री हरमीत सिंह कालका की मौजूदगी में इस सेंटर का उद्घाटन किया गया। सेंटर पर उक्त दो सुविधाओं के अलावा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी उपलब्ध रहेगी.। कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस दौरान कहा कि अक्सर लोगों की शिकायत हमें मिलती थी कि सरकारी अस्पतालों में इन टेस्टों के लिए तीन से चार महीनों की तारीख दी जाती है जिसके बाद इन टेस्ट के लिए मोटा पैसा भी लिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की सेवा के लिए हमने यह कदम उठाया है। जहां जर्मनी से हाईटेक मशीनें मंगवाई गई है। सिरसा ने आगे कहा कि अब कोई भी व्यक्ति टेस्ट कराने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब आ सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि सेंटर में गरीब लोगों के लिए 50 रुपए में सेवा दी जाएगी। वहीं जनरल श्रेणी के लोगों से 700 से 800 रुपए लिए जाएंगे. सेंटर पर 10 करोड़ रुपए की मशीन लगाई गई है। सेंटर में प्रतिदिन 20 से 25 लोगों का एमआरआई स्कैन किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox