75 सप्ताह तक चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रम का नजफगढ़ में हुआ आगाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

75 सप्ताह तक चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रम का नजफगढ़ में हुआ आगाज

-नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम ने आयोजन कर निकाली रैली -आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 सप्ताह तक दिल्ली समेत देशभर में होंगे आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आजादी के 75वें साल में 75 सप्ताह तक चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रम का आगाज नजफगढ़ में भी हो गया। नजफगढ़ नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में सुरखपुर रोड़ पर 3 किलोमीटर लंबी दांडी यात्रा निकाली गई। इस देशभक्ति कार्यक्रम फ्रीडम/75 का उद्घाटन एनवाईके के जिला समन्वयक एसपी सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होने बच्चों व युवाओं को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरज गहलोत, डा.सजंय पाराषर, राहुल कुमार व अनिल कुमार के साथ-साथ कई युवा व महिला मंडलों के अनेकों युवा मौजूद रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव में आर के यूथ कल्ब व माता मूर्तिदेवी महिला मंडल ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कई कल्बों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर तीन किलोमीटर लंबी फ्रीडम/75 रैली निकाली और देशर्भिक्त के गीतों के माध्यम से लोगों में देषभक्ति की भावना जगाई। और उन्हे जलसंचयन के लिए भी जागरूक किया। एनवाईके के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने युवाओं से नये भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आहवान किया। वहीं समारोह के दौरान युवाओं को जल संचयन की भी शपथ दिलाई गई। डा. संजय पाराशर व सुरज गहलोत ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox