बिगबाॅस सीजन 14 से बेघर होकर लौटे तीनों सीनियर्स ने एक-दूसरे पर कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिगबाॅस सीजन 14 से बेघर होकर लौटे तीनों सीनियर्स ने एक-दूसरे पर कसा तंज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई /भावना शर्मा/- टेलीविजन का सबसे पाॅपुलर शो बिग बॉस ने कई सालों में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है और ऐसे मंे सीजन 14 में भी बिगबाॅस अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में बिल्कुल पिछे नही है। इस बार बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के साथ ही कुछ सीनियर्स भी नजर आए। ऐसा पहली बार ही शो में देखने को मिला है। इन सीनियर्स में हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला शामिल थे। हालांकि अब ये सीनियर्स शो से बाहर आ गए हैं। लेकिन शो से बाहर आते ही एक- दूसरे पर तंज का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है।
हिना, गौहर और सिद्धार्थ तीनों को शो में खूब पसंद किया गया। तीनों की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी रही जिससे इन्होंने दर्शकों का दिल जीता। हालांकि बिग बॉस में कुछ ही दिन के अंदर उनके बीच कई बार झगड़े और बहसबाजी भी हुई। लेकिन अंत में जो तीनों के बीच घमासान हुआ, उसे लगता है सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक भूल नहीं पाए हैं, तभी तो उन्होंने इशारों- इशारों में ही सही लेकिन हिना और गौहर पर तंज कस दिया।

दरअसल बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, श्अपने साथ ईमानदार होना बेहद जरूरी है। लॉजिकल होना जरूरी है। लॉयल होना जरूरी है। वरना तुम कैसे आईने में खुद का सामना करोगे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने रुठमज्तनमज्वल्वनतेमस िरुॅम।तमॅपजीैपकींतजीैीनासं रुज्मंउैपकींतजीैीनासं, इन हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया। हालांकि अपने इस ट्वीट में सिद्धार्थ ने किसी का नाम नहीं लिखा है। लेकिन इसे देखकर यही कहा जा रहा है कि ये ट्वीट उन्होंने गौहर और हिना को तंज कसने के लिहाज से ही किया है। वहीं उनके इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी इस ट्वीट पर की जा रही है।गौरतलब है कि बिग बॉस ने कंफर्म होने के लिए घरवालों को एक टास्क दिया था। जिसमें सभी घरवालों को तीनों सीनियर्स की टीम में शामिल होना था। टीम सिद्धार्थ ये टास्क हार गई। हिना और गौहर खान ने सिद्धार्थ की टीम पर चीटिंग का आरोप लगाया। रिजल्ट को लेकर हिना-गौहर की सिद्धार्थ से खूब बहसबाजी हुई, लेकिन किसी फैसले पर जब वे नहीं पहुंचे, तब आपसी सहमति को छोड़ बहुमत से फैसला लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox