सुए से गोदकर की सास की हत्या करने वाला गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुए से गोदकर की सास की हत्या करने वाला गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने सुए से गोदकर अपनी सास की हत्या करने वाले व तीन और लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी दामाद को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पुलिस ने उस समय दबौच लिया जब वह वारदात स्थल से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया सुआ बरामद कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका ने बताया कि आरोपी आदतन बदमाश है और पहले भी रेप व हत्या के मामले में जेल जा चुका है। 16 जुलाई को रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी अपने ससुराल गया और मौका देखकर अपनी सास की सुए से गोदकर हत्या कर दी। इस बीच जो लोग भी बीचबचाव के लिए आये उसने उन्हे भी सुआ मारकर घायल कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही बीट अधिकारी सिपाही संदीप व अश्वनी मौके पर पंहुचे और उसे काबु किया। इसी दौरान एसएचओ बलजीत सिंह, निरिक्षक अरूण कुमार व एएसआई मनोज भी मौके पर पंहुच गये और घायलों को तुरंत नजदीक के तारक अस्पताल ईलाज के लिए पंहुचाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने 62 वर्षीय वृद्धा शशि बाला पत्नी ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया और एक शख्स, उसकी पत्नी व 10 साल के बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डीडीयू अस्पताल में रेफर कर दिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी रवि पुत्र संजीव निवासी मोहन गार्डन उत्तमनगर का रहने वाला है और पहले भी वह कई मामलों में जेल जा चुका है। उन्होने बताया कि आरोपी जब 2019 में एक रेप के मामले में जेल गया था तब उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उसका घर छोड़कर अपने मायके आ गई थी और जब 9 महीने बाद आरोपी छुटकर आया तो उसने उसके साथ जाने से मना कर दिया था। इसमें आरोपी को लगता था कि उसकी सास उसकी पत्नी को नही आने दे रही है जिसे लेकर उसने सास को धमकाने की कोशिश की और जब वह नही मानी तो उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। वारदात से 4 चार दिन पहले उसने एक बर्फ वाले से उसका बर्फ का सुआ खरीद लिया और फिर मौका देखकर अपने ससुराल चला गया। वहां जाते ही उसने अपनी सास पर सुए से हमला कर दिया और उसकी छाती, पेट व गर्दन व हाथ पर कई वार कर दिये जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसने तीन और लोगों पर भी हमला किया। लेकिन जब वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने मौके पर पंहुच कर उसे दबौच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox