आरोप साबित नहीं हुए तो लौटा दूंगी पद्मश्री: कंगना रनौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरोप साबित नहीं हुए तो लौटा दूंगी पद्मश्री: कंगना रनौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलिवुड/- सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से उनके घरवाले, फैंस और करीबी दोस्त अब तक इस सदमें से बाहर नहीं निकल पाएं है। उनके करीबियों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थे। सुशांत के निधन के बाद भाई- भतीजावाद को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस मामले में कंगना रनौत ने भी सुशांत को लेकर कई बयान दिए हैं। कगंना ने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए हैं।

अब कंगना ने हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है जिसमें उन्होनें कहा है कि अगर वह अपने बयानों को साबित नहीं कर पाती हैं तो पद्मश्री सम्मान वापस कर देंगी। कंगना रनौत ने कहा, मुंबई पुलिस ने मुझे बयान देने के लिए बुलाया। मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं मिला।
कंगना ने आगे कहा कि मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही थी कि कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जाए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं।
कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों के नामों का खुलासा किया जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पूछताछ के लिए अभी तक नहीं बुलाया गया है। कंगना के अनुसार निर्माता आदित्य चोपड़ा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा का बयान आज ही मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है।
बता दें कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को मर्डर बताया था। वीडियो में कंगना कहती हैं, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है। उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox