
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन में तीन दिन पहले बर्फ के सुऐ से अपनी सास की हत्या करने के आरोपी ने एशिया की सबसे बड़ी और हाई सिक्योरिटी तिहाड़ की जेल नम्बर 4 में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस कैदी की पहचान रवि के रूप में हुई है।
जेल प्रशासन ने जेल में रवि द्वारा फांसी लगाने के मामले की पुष्टि कर दी है और यह भी बताया है कि कैदी रवि तीन दिन पहले ही दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में अपनी सास की हत्या करने के मामले में जेल में आया था। उस पर हत्या का मामला चल रहा है। लेकिन जेल प्रशासन ने उसके फांसी लगाने की वजह का अभी तक खुलासा नही किया है। जिसकारण जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गये है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि जेल में इतनी बड़ी घटना घट गई और जेल प्रशासन इस मामले की जांच तक नही करा रहा है। जिससे दूसरे विचारधीन कैदियों की सुरक्षा को लेकर उनके परिजन चिंतित दिखाई दे रहे है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल कर रहे हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”