यूपी में प्रियंका गांधी को सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में प्रियंका गांधी को सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कार्ति चिदंबरम के ट्विट के बाद कांग्रेस में एक नई चर्चा आरंभ हो गई है। ट्विट के अनुसार कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है और ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा को 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाना चाहिए। जिसके जवाब में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ दिल्ली में भी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्य कर्ताओं ने इस बात पर जोर देते हुए कांग्रेस आलाकमान से प्रियंका गांधी को यूपी का सीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग की है।
उन्होंने ट्वीट किया, कांग्रेस को फिर से मजबूत करने का तरीका उत्तर प्रदेश से होकर आता है। पार्टी को अपने इरादों को स्पष्ट करने के लिए प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। प्रियंका गांधी को मूल रूप से लखनऊ में रहना चाहिए और वहां से कमान लेनी चाहिए। प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी हैं। खबर के मुताबिक, वह जल्द ही लखनऊ में रहेंगी और उत्तर प्रदेश में पार्टी का कामकाज संभालेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox