नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करोड़ों आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। शुक्रवार को आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स (0.5%) की कटौती की गई है। अब यह दर 6.00% से घटकर 5.50% हो गई है।
होम लोन, कार लोन होंगे सस्ते
इस फैसले के बाद होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन पर ब्याज दरों में कमी आएगी, जिससे आम लोगों की ईएमआई घटेगी और उन्हें मासिक बजट में राहत मिलेगी। साथ ही लोग ज्यादा बचत कर पाएंगे और अन्य ज़रूरी चीजों पर खर्च भी बढ़ा सकेंगे।
RBI गवर्नर ने क्या कहा
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा,मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने तरलता समायोजन सुविधा के तहत नीतिगत रेपो दर को 50 आधार अंकों से घटाकर 5.50% करने का निर्णय लिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर अब 5.25% होगी सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 5.75% पर समायोजित होंगी।
नीतिगत रुख में भी बदलाव
आरबीआई ने केवल रेपो रेट ही नहीं घटाया, बल्कि अपने नीतिगत रुख को भी ‘उदार (Accommodative)’ से ‘तटस्थ (Neutral)’ कर दिया है। गवर्नर ने कहा, तेजी से बदलती वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण की निरंतर निगरानी और आकलन की आवश्यकता है। इस समय विकास को समर्थन देने के लिए सीमित गुंजाइश बची है।
पिछले कुछ वर्षों में रेपो रेट का सफर
मई 2020: कोविड-19 के दौरान RBI ने 0.40% की कटौती की थी
जून 2023: रेपो रेट बढ़ाकर 6.5% किया गया
फरवरी 2025: 5 वर्षों बाद पहली बार कटौती, रेपो रेट 6.0% हुआ
अब जून 2025 में: तीसरी बार कटौती कर 5.5% कर दिया गया
इस तरह, फरवरी से अब तक कुल 100 बेसिस पॉइंट्स (1.00%) की कटौती हो चुकी है।
आम जनता के लिए खुशखबरी
रेपो रेट में कटौती का सीधा असर बैंकों की उधारी दरों पर पड़ता है। इससे बैंकों द्वारा दिए जाने वाले सभी प्रकार के लोन सस्ते हो जाते हैं। यानी, जिन लोगों ने होम लोन, पर्सनल लोन या व्हीकल लोन ले रखा है, उनकी EMI में सीधी कटौती देखने को मिलेगी।


More Stories
दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
वैश्विक तनाव का असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों का सहारा
पालम में चौधरी कृष्ण चंद्र सोलंकी को श्रद्धांजलि
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में बहादुरगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी
इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों पर हुई सुनवाई