मानसी शर्मा / – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम जनता के दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया गया। जिसके बाद मंदिर में भारी जनसैलाब उमड़ा। 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रामलला के दर्शन के समय को बढ़ाने का फैसला लिया है। श्रद्धालु अब रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर पाएंगे। दरअसल, पहले दर्शन का समय शाम सात बजे तक ही था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, करीब 5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में मौजूद हैं और लगाता रामभक्तों का आना जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने रामभक्तों से अपील की है कि वो 10-15दिन बाद अयोध्या आएं और रामलला के दर्शन करें। इसके साथ ही यूपी सरकार ने वीवीआईपी से भी अगले 10 दिनों तक मंदिर न आने की अपील की है। यूपी सरकार ने कहा है कि अगर आएं तो प्रशासनया श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं।
10 दिनों तक ना आएं वीवीआईपी
जिससे, उन्हें बेहतर सुविधा दिया जा सके। साथ ही ये भी कहा है कि अभी भीड़ बहुत ज्यादा है। ऐसे में वीवीआईपी मेहमानों को 10 दिनों के लिए अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना होगा। जाहिर तौर पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से रामभक्तों के अयोध्या आने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। अयोध्या की सड़कों से लेकर मंदिर परिसर तक राम भक्तों का सैलाब आया हुआ है।
प्रशासन के लिए खड़ी हो रही मुश्किलें
हर तरफ लोग ही लोग हैं। प्रशासन के लिए भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। एक दिन में 5-5 लाख लोग तक अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं साथ हीं लोग अधिक संख्या में दर्शन कर सकें इसलिए रात 10 बजे तक दर्शन की अनुमति दी गई है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण