पंजाब/सिमरन मोरया/- होशियारपुर की सेंट्रल जेल में एक कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर आई है।जेल में बंद एक कैदी ने आज फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सचिन (25) पुत्र राम सिंह निवासी दसूहा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक जेल अधिकारी ने बताया कि सचिन 363, 366A के मामले में जेल में बंद था।आज उसने बैरक नंबर दो के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर युवक के शव को सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन