नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कश्मीर के त्राल में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के मामले में आतंकियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, धमकी भरे पोस्टर व अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस सतर्कता से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। कश्मीर में त्राल क्षेत्र के सीर और बटागुंड गांवों में 13 जनवरी को आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए थे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। इसी क्रम में कई स्थानों पर छापे मारे गए और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्धों से पूछताछ और अन्य सबूतों के साथ पांच आतंकवादी सहयोगियों को सीर और बटागुंड क्षेत्र में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के मामले में आरोपी पाया गया। तदनुसार उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर पुलिस थाना त्राल में दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आतंकियों के सहयोगियों की पहचान जहांगीर अहमद पर्रे पुत्र गुलाम नबी पर्रे, ऐजाज अहमद पर्रे पुत्र मोहम्मद पर्रे, तौसीफ अहमद लोन पुत्र मोहम्मद रमजान लोन, सबजार अहमद भट पुत्र अब्दुल राशिद भट और कैसर अहमद डार पुत्र गुलजार अहमद डार के रूप में हुई है। उक्त आतंकियों के सभी सहयोगी त्राल के रहने वाले हैं।


More Stories
सेल्फी बनी जानलेवा: नजफगढ़ के युवक की पहाड़ी से गिरकर हालत गंभीर
द्वारका में 15 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 23 कैडेट्स ने NDA में मारी बाजी
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने NCR में बजाया जीत का डंका
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह