
मानसी शर्मा /- मालदीव के मंत्रियोंके पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से दोनों देशों के रिश्तों में खट्टास आ गई है। भारतीयों का मालदीव पर जमकर गुस्सा निकल रहा है। इसी बीच अब भारत के विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त को तलब किया है। इस दौरान दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब विदेश मंत्रालय पहुंचे। जहां दोनो देशों के बीच चल रहे विवाद को लेकर चर्चा हुई। वहीं मामला बढ़ने पर मालदीव सरकार ने एक्शन लेते हुए तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था। इन्ही मंत्रियों ने लक्षद्वीप यात्रा को लेकर पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
मोदी के लक्षद्वीप दौरे से शुरु हुआ विवाद
ये पूरा मामला पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद शुरू हुआ। पीएम मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसके बाद से उन्होंने लक्षद्वीप टूरिस्म को बढ़ावा देते हुए भारतीयों से अपील की थी कि वो इस आइलैंड पर घूमने का प्लान करें।
मंत्री ने पोस्ट को कर दिया था डिलीट
वहीं पीएम मोदी के इस पोस्ट के बाद मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जब ये विवाद गहराता गया तो उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। मालदीव सरकार ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया। मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान को निजी बताया। वहीं सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा। कई बड़ी हस्तियों और यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने अपनी मालदीव यात्रा रद्द कर दी।
पूर्व राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि मैं मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही नफरत भरी भाषा की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों से हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहिए।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ