PM मोदी बोले – AI है भारत के भविष्य की चाबी, दुनिया में लीड करेगा देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM मोदी बोले – AI है भारत के भविष्य की चाबी, दुनिया में लीड करेगा देश

-इस समिट का भारत में होना पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय- PM मोदी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से मुलाकात की थी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट में आपका हार्दिक अभिनंदन है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र है। यह सबसे बड़े टेक इनेबल्ड इकोसिस्टम का उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समिट का भारत में होना भारत के साथ ही पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है। मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग प्वाइंट आता है और वो सभ्यता की दिशा रिसेट करता है और वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है। उन्होंने कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है। इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “AI को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित कैसे बनाएं, संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं। यही इस ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट का मूल उद्देश्य है। उन्होंने ने कहा कि आइए AI को दुनिया की आम भलाई के तौर पर डेवलप करने का वादा करें। आज ग्लोबल स्टैंडर्ड बनाना एक बहुत ज़रूरी ज़रूरत है। डीपफेक और बनावटी कंटेंट खुले समाज को अस्थिर कर रहे हैं। डिजिटल दुनिया में, कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल भी होने चाहिए, जिससे लोगों को पता चले कि क्या असली है और क्या AI से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे AI ज़्यादा टेक्स्ट, इमेज और वीडियो बनाता है, इंडस्ट्री को वॉटरमार्किंग और क्लियर-सोर्स स्टैंडर्ड की ज़रूरत बढ़ती जा रही है।  इसलिए, यह ज़रूरी है कि यह भरोसा शुरू से ही टेक्नोलॉजी में बना रहे।

इस दौरानी पीएम मोदी ने AI के लिए MANAV विज़न पेश किया। MANAV का मतलब है इंसान।

MANAV का क्या मतलब?

M का मतलब है नैतिक और एथिकल सिस्टम.

A का मतलब है जवाबदेह शासन.

N का मतलब है राष्ट्रीय संप्रभुता.

A का मतलब है सुलभ और समावेशी.

V का मतलब है वैध और जायज़.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox