
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- भिवानी जिले के खरखड़ी गांव में आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर ने समाजसेवा का एक नया उदाहरण पेश किया है। नई जगह और नए माहौल में लगाए गए इस शिविर में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली और कुल 255 लोगों की ओपीडी जांच की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया। यह शिविर स्वर्गीय अंचि देवी और चिरंजीलाल की स्मृति में उनके पुत्र व प्रसिद्ध व्यवसायी बजरंग लाल अग्रवाल द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।

धर्मशाला सरभू राम चिरंजीलाल, बस अड्डा क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में गुरुग्राम और दिल्ली से आए अनुभवी डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया। जांच के दौरान 37 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 206 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और 8 मरीजों की प्री-कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अंचि देवी और चिरंजीलाल जैसे लोगों ने समाज को सेवा और परोपकार की दिशा दिखाई है, जिससे प्रेरित होकर संस्था ‘सभी को नेत्र ज्योति, सभी को स्वास्थ्य’ मिशन पर कार्य कर रही है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

इस शिविर में इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों की जांच की, जबकि राजीव गांधी कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने कैंसर संबंधी जांच की। कार्यक्रम के दौरान बजरंग लाल अग्रवाल ने घोषणा की कि इस तरह का शिविर अब हर साल खरखड़ी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपने गांव से जुड़े भावनात्मक संबंधों को भी साझा किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की। संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित शिविरों में भी बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिला है, जिससे इस अभियान की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार