नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- इलेक्शन कमिशन ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा एक्शन लिया है और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर दोनों को नोटिस भेजा है। इलेक्शन कमिशन ने 29अप्रैल की सुबह 11बजे तक दोनों नेताओं से जवाब मांगा है। दरअसल, चुनाव आयोग से कांग्रेस ने पीएम मोदी की शिकायत की थी तो वहीं भाजपा ने राहुल गांधी की शिकायत की थी।
EC ने नोटिस में कही ये बात
इलेक्शन कमिशन ने कहा है कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों, विशेषकर स्टार प्रचारकों के आचरण की प्राथमिक जिम्मेदारी लेनी होगी। उच्च पदों पर बैठे लोगों के प्रचार भाषणों के अधिक गंभीर परिणाम होते हैं। इस नोटिस में कहा गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77 के तहत ‘स्टार प्रचारक’ का दर्जा देना वैधानिक रूप से पूरी तरह से राजनीतिक दलों के दायरे में आता है और स्टार प्रचारकों से भाषणों की उच्च गुणवत्ता में योगदान करने की उम्मीद की जाती है।
ये नोटिस दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को भेजा गया है। ईसी ने स्टार प्रचारकों की फौज उतारने के लिए पहली नजर में पार्टी अध्यक्षों को ही जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों दलों के अध्यक्षों से कहा कि अपने प्रत्याशियों के कामों के लिए राजनीतिक दलों को ही पहली जिम्मेदारी उठानी चाहिए।
जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया
वहीं चुनाव आयोग की ओर से कांग्रेस को भेजे गए नोटिस पर जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमने आयोग में शिकायत की थी। जिस तरह से बीजेपी धर्म का इस्तेमाल कर रही है, या यूं कहे कि दुरुपयोग कर रही है। वह काफी चिंताजनक है। हम इस नोटिस का जवाब देंगे।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!