लॉकडाउन में शराब बंदी पर नही दी गई कोई ढ़ील – उपमुख्यमंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉकडाउन में शराब बंदी पर नही दी गई कोई ढ़ील – उपमुख्यमंत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने फिर कहा है कि लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके बंद करवाने और इस संबंध में आदेश जारी करने में कोई ढील नहीं रही। पत्रकारों के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि शराब कारखानों को सॉफ्टवेयर से जारी हुए परमिट के मामले में विभाग 2 महीने पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग चुका है ताकि ऐसी गड़बड़ी आगे कभी ना हो।
दुष्यंत चैटाला ने कहा कि एसईटी की रिपोर्ट के आधार पर ये कहना गलत है कि शराब से संबंधित मामलों में गलती किसी एक की है। 26 मार्च को ठेके बंद करवाने के विषय पर उन्होंने कहा कि विभाग के पास 27 मार्च की सुबह सभी जिलों में ठेके बंद करवा दिए जाने की रिपोर्ट आ गई थी। इसमें ढील की बात कह कर कार्रवाई की मांग करने पर उन्हें एतराज है और यही उन्होंने 2 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था। डिप्टी सीएम ने कहा कि गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई पहले भी की है और गड़बड़ी के जिम्मेदार शख्स पर कार्रवाई करने से अब भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एसईटी ने अपनी जुटाई जानकारियों के आधार पर कुछ सिफारिशें की हैं जिन पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई बनती होगी, वो की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox