नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार के मतदाताओं को इस विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को रिटायर कर देना चाहिए। संजय राउत ने यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव है।
संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार जी बड़े नेता हैं। नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतजार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।
गुरुवार को एनडीए की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने एक रैली में कहा था कि अंत भला तो सब भला। सात नवंबर को बिहार के तीसरे चरण का और मेरा आखिरी चुनाव है। क्या आप जदयू उम्मीदवार को वोट देंगे या नहीं। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद से राजनीति गलियारे में कयासों की बौछार लग गई कि क्या नीतिश सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम