नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस ने एक फैक्ट्री में एक लैपटाप, एलइडी टीवी व 60 हजार रूपये चोरी होने के मामले को सुलझाते हुए एक सेंधमार को पकड़ लिया है। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी से एक लैपटाप व एक एलइडी टीवी बरामद कर लिया है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 20 नवंबर की रात को नंगली सकरावती इंडस्ट्रीयल एरिया से एक फैक्ट्री में चोरी की शिकायत मिली थी। विनोद कुमार ने इस संबंध में नजफगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पीएसआई रोहित लाकड़ा, सिपाही जितेन्द्र और राजेन्द्र की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न जानकारियों के माध्यम से एक शख्स की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी। अंत में आरोपी कुलदीप पुत्र धर्मेन्द्र निवासी जयविहा नजफगढ़ को पुलिस ने दिचाउ बस डिपों के पास की झुग्गियों से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में पता चला की उसका एक साथी भी इस चोरी में शामिल था जिसकी पहचान सुनील उर्फ बिल्लु के रूप में हुई है। पुलिस सुनील की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुलदीप से एक लैपटाप व एक एलइडी बरामद कर ली है। हालांकि अभी भी 60 हजार नगद का पुलिस पता नही लगा पाई है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी