मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया- जायरा वसीम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया- जायरा वसीम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- भारत में टिड्डियों के हमले पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेशी पत्रकार तारिक फतेह के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए जायरा ने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। 
दरअसल तारिक फतेह ने जायरा वसीम के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने टिड्डियों के हमलों के लिए इंसान को जिम्मेदार बताया था। तारिक फतेह ने लिखा, ‘भारतीय मुस्लिम अभिनेत्री जायरा वसीम अल्लाह के प्रकोप का शिकार होने पर अपने ही देशवासियों का मजाक उड़ाती हैं। इस तरह से उन्होंने टिड्डी के झुंड की व्याख्या की है।’ तारिक फतेह के ट्वीट के जवाब में जायरा ने एक लंबा नोट लिखा। जायरा ने कहा कि मैंने कभी इस बात का दावा नहीं किया कि कई राज्यों में टिड्डियों का हमला ईश्वर के क्रोध का संकेत था। किसी भी जमीन पर अल्लाह का क्रोध या अभिशाप बताकर बयान देना धार्मिक रूप से गैर जिम्मेदाराना और पाप है। जायरा ने लिखा कि मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। कोई भी राय, चाहे वो अच्छी हो या बुरी, मेरे इरादों की वास्तविकता को परिभाषित करती है। ये मेरे और मेरे रब के बीच है, और इसे मैं समझाने नहीं जा रही। मैं केवल अल्लाह के प्रति जवाबदेह हूं। दुनिया कठिन समय, पहले ज्यादा नफरत और कट्टरता के दौर से गुजर रही है, कम से कम हम यह कर सकते हैं कि इसे और न बढ़ाएं। अपनी बात को समाप्त करते हुए जायरा ने लिखा कि मैं अब अभिनेत्री नहीं हूं। बता दें कि जायरा वसीम ने अपने ट्विटर पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा था कि टिड्डियों का कहर सहित हाल फिलहाल में हुईं अन्य आपदाएं देखने को मिली हैं, यह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। इस ट्वीट के बाद जायरा ट्रोल हुईं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया। अगले ही दिन जायरा फिर से अपने सोशल मीडिया पर वापिस आईं और उन्होंने इसे छोड़ने को लेकर कहा कि मैं वापस इसलिए आई हूं क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है जब कुछ चीजों की अति हो जाती है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox