मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विेदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। जकीउर रहमान पर आतंकियों की मदद करने और उन्हें पैसे पहुंचाने का आरोप है।
लखवी पर 26 नवम्बर 2008 में मुंबई को दहलाने वाले आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। उसने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी। मुंबई हमले के बाद भारत के प्रयासों से सयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने जकीउर रहमान लखवी का नाम वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था। तब लखवी को पाकिस्तान की सरकार ने गिरफ्तार किया था लेकिन 6 साल बाद उसे रिहा कर दिया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय दबाव और पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में पड़ने के चलते वहां की सरकार ने ये कार्रवाई की है।
मुंबई हमले का पूरा प्लान लखवी ने ही बनाया था और इसे हाफिज सईद को दिया था। हाफिज सईद की मंजूरी मिलने के बाद खतरनाक स्वचालित हथियारों से लैस 10 आतंकी 26 नवम्बर 2008 को मुंबई शहर में घुसे थे। इन आतंकियों ने शहर के प्रमुख स्थानों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले से पूरा देश हिल गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox