कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टिकरी बार्डर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नये साल में अर्धसैनिकों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराज कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह की अगुवाई में सैंकड़ों पूर्व अर्धसैनिक टिकरी बॉर्डर पंहुचे और किसान आंदोलन में शामिल हुए।
किसान आंदोलन में अपने विचार रखते हुए पूर्व इंस्पेक्टर रणधीर सिंह दहिया ने केंद्र सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि श्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री पद पर रहते अर्धसैनिक बलों के जवानों को सेना की तर्ज पर मिलिट्री सर्विस पे देने (एमएसपी) व सेना की तर्ज सभी सुविधाएं देने का ऐलान किया था और इसी तरह का बयान उस वक्त के गृह राज्य मंत्री श्री किरण रिजिजू ने संसद में एमएसपी देने की घोषणा की थी। दुःख की बात है कि आज तक सरकार ने पैरामिलिट्री चैकीदारों को एमएसपी देने का वायदा पुरा नही किया।
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पुर्व इंस्पेक्टर रणधीरसिंह ने रोष व्व्यक्त करते हुए कहा कि आज माइनस डिग्री पारा चला गया है सरहदों पर पैरामिलिट्री जवान ओर बॉर्डर पर किसान शहीद हो रहे हैं। दोनों किसानों ओर जवानों को सरकार एमएसपी मिनिमम स्पोर्ट् प्राइस व मिलिट्री सर्विस पे देने का ऐलान माननीय प्रधानमंत्री जी स्वयं करें। किसानों, कामगारों और मजदूरों के बेटे ही तो जवान है जो कि सरहदों की चाक चैबंद चैकीदारी कर रहे हैं कोई नेता-अभिनेता, अड़ानी- अम्बानी के बेटे फौज में भर्ती थोड़े ही होते हैं। आज खेतों में किसान ओर सरहदों पर पैरामिलिट्री का हाल बदहाल है जिनकी जनवरी 2004 से पैंशन ही बंद है।टिकरी बॉर्डर शांतिपूर्ण धरनें में सैंकड़ों पैरामिलिट्री फोर्स के रिटायर्ड र्सैनिकों ने किसानों की जायज मांगों के समर्थन में करण सिंह, रणधीरसिंह दहिया, बलवान सिंह, धर्मपाल सिंह, रणधीरसिंह, राजकुमार, रामनिवास, चंद्रभान, मेघराज, रणबीर सिंह आदि सैंकड़ों पुर्व अर्धसैनिकों ने भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox