
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली नगर निगम (MCD) के हाल ही में हुए उपचुनाव में दीचाऊ वार्ड ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस वार्ड से रेखा रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,637 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। मतों के ऐसे अंतर ने इस सीट पर उनकी मजबूत पकड़ और स्थानीय स्तर पर जनता के भरोसे को स्पष्ट रूप से सामने रखा है।

रेखा रानी की जीत ने बदला स्थानीय समीकरण
मतगणना के शुरुआती दौर से ही रेखा रानी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जो अंतिम राउंड तक कायम रही। विरोधी उम्मीदवारों ने पूरी कोशिश की, लेकिन बढ़ते हुए वोटों का अंतर लगातार यह संकेत देता रहा कि इस बार दिचाऊं वार्ड में मुकाबला एकतरफा रहेगा।
स्थानीय मुद्दों पर उनकी सक्रियता, आम लोगों से सीधा संवाद और जमीनी स्तर पर काम इनमें शामिल प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
उपचुनाव में दीचाऊ वार्ड रहा चर्चा में
MCD उपचुनाव में दिचाऊं वार्ड पहले से ही सबसे अधिक चर्चित सीटों में रहा। यहां मतदान प्रतिशत भी अन्य वार्डों की तुलना में बेहतर रहा। चुनाव अभियान के दौरान यहां की सड़कों, सीवर, पानी और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए, जिन पर रेखा रानी ने अपना रोडमैप जनता के सामने रखा था।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड