महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की दवाई कोरोनिल की बिक्री पर लगाई रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की दवाई कोरोनिल की बिक्री पर लगाई रोक

-कहा डब्ल्यूएचओ व आईएमए ने नही किया है कोरोनिल को प्रमाणित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र सरकार ने पतंजलि की कोरोना दवा कोरोनिल की बिक्री पर रोक लगा दी है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बाबा राम देव की ओर से लांच की गई कोरोना की दवा कोरोनिल के संबंध में कहा कि डब्ल्यूएचओ व आईएमए जैसे सक्षम विश्व स्वास्थ्य संगठनों से उचित प्रमाणीकरण के बिना कोरोनिल की बिक्री को महाराष्ट्र में अनुमति नहीं मिलेगी।
उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा, पतंजलि की कोरोनिल दवा की बिक्री को महाराष्ट्र में डब्ल्यूएचओ व आईएमए और अन्य संबंधित सक्षम स्वास्थ्य संस्थानों से उचित प्रमाणीकरण के बिना अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, कोरानिल के तथाकथित परीक्षण पे आईएमए ने सवाल उठाए है और डब्ल्यूएचओ ने कोविड के उपचार के लिए पतंजलि आयुर्वेद को किसी भी प्रकार कि स्वीकृति देने से इंकार किया है। ऐसे में जल्दीबाजी में किसी भी दवा को उपलब्ध करवाना और दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियो द्वारा सराहना उचित नहीं।
बता दें कि योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि ग्रुप ने कोरोना वायरस से बचने के लिए एक दवाई का निर्माण किया है, जिसका नाम कोरोनिल है। इस दवा को बीते शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इस दौरान भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी वहां मौजूद रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox