किरायेदारों का सत्यापन कराये मकान मालिक-एसीपी विजय सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किरायेदारों का सत्यापन कराये मकान मालिक-एसीपी विजय सिंह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 15 अगस्त पर नजफगढ़ पुलिस जोन में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में व्यापारियों संग बात करते हुए नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह ने कहा कि मकान मालिक अपने किरायेदारों का सत्यापन कराये। अगर कोई ऐसा नही करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बैठक का आयोजन पंचायती राम मंदिर में किया गया था। जहां करीब 70 दूकानदारों व व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में कोरोना बिमारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा गया था। बैठक में नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार, बाबा हरिदासनगर एसएचओ जगतार सिंह व मोहनगार्डन एसएचओ बलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

द्वारका पुलिस जिला के सबडिविजन नजफगढ़ में एसीपी विजय सिंह ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की
समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया


दिल्ली में 15 अगस्त के मौके पर आतंकी वारदातों को देखते हुए द्वारका पुलिस जिला के सबडिविजन नजफगढ़ में एसीपी विजय सिंह ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया जिसमें शहर के करीब 70 दूकानदारों, व्यापारियों व आरडब्ल्यूए के प्रधानो ने हिस्सा लेकर एसीपी की बात सुनी। बैठक में दूकानदारों व आरडब्ल्यूए प्रधानों ने अपने विचार रखें और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस के प्रबंधों व कार्यवाही की जानकारी ली। इस अवसर पर एसीपी विजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस ने करीब 7 नई पीकेट बनाई है और पुलिस की बाइक राइडर टीम समय-समय पर गश्त लगा रही है। उन्होने कहा कि सभी लोग 15 अगस्त पर क्षेत्र शांति बनाये रखने के लिए पुलिस को अपना सहयोग दे। अपने घरों में रह रहे किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराये। आसपास घटने वाली किसी भी तरह की घटना की पुलिस को तुरंत जानकारी दें। लावारिस सामान व वाहन को न छुए और उसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होने कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही हम अपने क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित रख पायेंगे और लोगों को एक सुरक्षित माहौल दे पायेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मी आपकी बात नही सुनता है तो उसकी एसीपी को तुरंत सूचना दें। उन्होने कोरोना महामारी पर भी लोगों से अपील की कि वो अपने घरों में रहे और जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। मुंह पर मास्क लगाये तथा अपने हाथों को सेनिटाइजर या साबुन से धोते रहें। उन्होने लोगों से सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की और इस बैठक में भी पूरी तरह से सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया। यहां बता दें कि 15 अगस्त पर आंतकी वारदात की सूचना के बाद नजफगढ़ डिविजन की पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है और इसमें आम आदमी का भी साथ चाह रही है जिसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने इस बैठक का आयोजन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox