
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- थाना प्रसाद नगर पुलिस ने एक 84 वर्ष की बुजुर्ग महिला की जान बचाने का प्रशंसनिय काम किया है। पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में व डीसीपी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है। वहीं बुजुर्ग महिला की बेटी ने पुलिस का समय पर सहयोग देने पर धन्यवाद किया है। डीसीपी ने कहा कि बुजुर्ग महिला का अब पुलिस रखेगी ध्यान, मिलेगी वरिष्ठ नागरिक वाली सारी सुविधायें।
यहां बता दें कि देव नगर करोल बाग में एक बुजुर्ग महिला अकेले रहती है। उनकी पोती ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। पोती ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। इसी बीच पोती ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो पाया कि दादी डबल बेड खोलती है और बैलेंस बिगड़ जाने के कारण बेड के अंदर गिर जाती है और खुद को लॉक कर लेती है। बूढ़ी महिला की पोती ने फुटेज देखकर तुरंत दिल्ली पुलिस पीसीआर को फोन कर दिया और पुलिस जल्द से जल्द मौके पर पंहुची। पुलिस को घर का मेन गेट अंदर से बंद मिला। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और बुजुर्ग को बेड से बाहर निकाला और उन्हे प्राथमिक उपचार दिला कर उनके स्वस्थ होने की पुष्टि की। महिला की पोती ने पुलिस को बताया उसकी दादी करोल बाग के पास अकेली रहती हैं। पुलिस ने बूढ़ी महिला की जान बचाई। बूढ़ी महिला के परिवार दिल्ली पुलिस शुक्रिया अदा किया। वहीं डीसीपी ने कहा कि अब आगे से पुलिस बुजुर्ग महिला का ध्यान रखेगी और उन्हे वरिष्ठ नागरिक वाली सारी सुविधायें भी प्रदान की जायेगी।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं