बहादुरगढ़/अनीशा चौहान/- हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने एक पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फसल कटाई के लिए जा रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अमन नगर के रहने वाले थे। वे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ा कैमला गांव फसल कटाई का काम करने जा रहे थे। पिकअप गाड़ी में लगभग 37 मजदूर सवार थे। देर रात करीब 1:30 बजे बादली के पास पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी।
मृतक और घायल
इस हादसे में एक महिला और चार पुरुष मजदूरों की मौत हुई है। वहीं घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आठ गंभीर घायलों का इलाज बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए PGI रोहतक रेफर किया गया है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सभी लखीमपुर खीरी के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। फिलहाल पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मजदूरों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद