
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक जनसभा में मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा। इसे लेकर वो बेशक खेद जता चुके हैं लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा लगातार जहां उनपर इस टिप्पणी को लेकर निशाना साध रही है। वहीं चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उनसे पूछा है कि वो कौन से आइटम हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर कहा, श्यह बहुत ही गलत आचरण है और बाद में, उन्होंने कहा कि वह एक सूची से यह पढ़ रहे थे। मैं उनसे पूछना चाहती हूं, उसी सूची में उनका नाम कहां पर था? वह कौन से आइटम थे?महिला आयोग की अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा, श्यह उनके (कमलनाथ) लिए शर्मनाक है। यह व्यक्ति के चरित्र को दर्शाता है। माफी मांगने की बजाय, वह एक बेकार स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उनकी पार्टी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र