नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ काफी बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बालों ने पिछले 24 घंटे में 9 आतंकी ढेर कर दिए हैं। कल पांच आतंकी मारे गए थे। 4 आज सुबह मारे गए हैं। क्षेत्र में अभी भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए आतंकियों में अधिकतर आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था।
यहां बता दें कि कोरोना काल में जहां जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी वारदात व घुसपैठ बढ़ी है वहीं सुरक्षा बल व सेना भी पूरी मुस्तैदी से आतंकवादियों का सफाया करने में जुटी है। सुरक्षाबलों की ओर से घाटी में आतंकियों के सफाए का अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने बीते एक हफ्ते में 15 आंतकियों को मार गिराया है और भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद किया है।


More Stories
जीवनशैली रोगों से निपटने के लिए एकीकृत चिकित्सा प्रणाली पर जोर
महाकुंभ से चर्चा में आए ‘आईआईटी बाबा’ ने रचाई शादी
उत्तम नगर डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने पिता और चाचा की ली जान
पुलिस थानों में CCTV लगाने पर केंद्र सरकार को दो हफ्ते की मोहलत
नजफगढ़ में भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम
शेयर बाजार में गिरावट का झटका, सेंसेक्स 800 अंक टूटा