INDIA गठबंधन में बड़ा मुद्दा बना चुनाव आयोग, राहुल गांधी का गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

INDIA गठबंधन में बड़ा मुद्दा बना चुनाव आयोग, राहुल गांधी का गंभीर आरोप

-CEC पर महाभियोग की चर्चा, राहुल गांधी बोले–“चुनाव आयोग अब खुलेआम कर रहा है वोट चोरी”

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  संसद भवन में सोमवार, 18 अगस्त को INDIA गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग चलाने की संभावना पर चर्चा हुई। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत महाभियोग प्रस्ताव लाकर सीईसी को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने बताया कि अभी औपचारिक विचार नहीं हुआ है, लेकिन अगर हालात बने तो गठबंधन इस विकल्प को अपना सकता है।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
इसी बीच, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कई मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सोमवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग पहले छुपकर “वोट चोरी” कर रहा था, लेकिन अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर यह काम खुलेआम किया जा रहा है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान औरंगाबाद के रमेश चौक पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते हैं और न ही चुनाव आयोग से।

2023 के कानून में बदलाव पर भी सवाल
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में कानून में बदलाव करके मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह नहीं चाहते थे कि वोट चोरी के मामलों में चुनाव आयोग पर कार्रवाई हो सके।

आयोग ने दी सफाई
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह समझ से बाहर है कि उनकी यात्रा से देश या प्रदेश को क्या लाभ होगा। आयोग ने साफ किया कि उसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और मृतकों या गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। यही मांग विपक्ष ने भी की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox