दिल्ली में कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, गुटखा खाने व दो गज की दूरी न रखने पर होगा 2 हजार जुर्माना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, गुटखा खाने व दो गज की दूरी न रखने पर होगा 2 हजार जुर्माना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर लगाम की कवायद के मद्देनजर कोविड प्रोटोकाल के तहत बनाए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दो हजार का जुर्माना लगेगा। मास्क नहीं लगाने के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वरंटीन के नियमों का पालन नहीं करने और पान-गुटखा खाने वालों पर भी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 
उपराज्यपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मास्क नहीं लगाना, क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करना, सामाजिक दूरी का पालन न करना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना, सार्वजनिक स्थानों पर पान-गुटखा और तंबाकू का सेवन करने पर भी अब दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जबकि इससे पहले 500 रुपये वसूले जाते थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बढ़ाने का फैैसला लिया गया है। 
इस बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल से मुलाकात कर दिल्ली में कोरोना से बिगड़ते हालात से अवगत करवाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपराज्याल से सख्ती बढ़ाने की बात की थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अधिसूचना की प्रति सभी जगह पहुंचाई गई है। दिल्ली के सभी जिलों में इन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox