कोरोना को देखते हुए अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ेगी प्रशासन की विशेष चैकसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना को देखते हुए अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ेगी प्रशासन की विशेष चैकसी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/राकेश कुमार/- उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला में स्थित डिस्टलरी व पड़ोसी राज्य से लगने वाली सीमा पर आबकारी कर के माध्यम से मिलने वाले राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए चैकसी बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त शराब के गोदामों पर बीते वित्त वर्ष के क्लोजिंग स्टॉक की जांच व नए वित्त वर्ष में खोली गई शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने यह बात बुधवार को अधिकारियों की एक बैठक के दौरान दिशा-निर्देश देते हुए कही। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झज्जर सहित राज्य के सभी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए आबकारी, कोविड-19 नियंत्रण कार्य व प्रवासी श्रमिकों को वापस भेजने की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी पर नियंत्रण, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूॢत व जरूरतमंदों की मदद के लिए हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इस सराहना के लिए राज्य के सभी जिलों को श्रेय जाता है। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान झज्जर जिला से उपायुक्त जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीसी उत्तम सिंह, बेरी एसडीएम डा.राहुल नरवाल, सीटीएम डा.सुभिता ढाका, एसडीएम बहादुरगढ़ तरूण पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बादली विशाल, जिला परिषद सीईओ विजेंद्र हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों की जिला में अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अंतराज्यीय सीमा, डिस्टलरी, शराब के गोदाम व दुकानों पर जिला प्रशासन, पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम निरंतर जांच कार्य करेगी। साथ ही जिला में रहने वाले दूसरे राज्यों के श्रमिकों व अन्य लोगों को उनके घर भेजने के लिए स्टेंडर्ड ओपरेटिंग सिस्टम के अनुसार कार्य सुनिश्चित किए जाए। राज्य सरकार से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारी कार्य करें। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को जिला में कोविड नियंत्रण व आबकारी विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा व डिस्टलरी की जांच के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम शीघ्रता से अपना कार्य आरंभ करेगी। साथ ही शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के कार्य को लेकर भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox