क्रिकेट/सिमरन मोरया/- T20 विश्व कप के चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की जंग होने वाली है। यहां पर चारों टीम के लिए नॉकआउट मुकाबला है। यानी मैच हारने के बाद सीधा टूर्नामेंट से बाहर होना।
बता दें कि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल 4 मार्च को और भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाना है। हालांकि, आईसीसी का एक नियम वो भी है, जिसके तहत दोनों सेमीफाइनल मैच एक ही दिन खेले जा सकते हैं। क्या है वो नियम चलिए जानते हैं
आईसीसी का क्या है वो नियम
नॉकआउट मैच के लिए आईसीसी ने खास नियम बना रखे हैं। जिसके चलते एक ही दिन दोनों मुकाबले खेले जा सकते हैं। दरअसल, बारिश या खराब मौसम के कारण मैच रद्द होता है, तो इसको ध्यान में रखते हुए आईसीसी सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखता है। टी20 विश्व कप में भी सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर बारिश के कारण 4 मार्च को मैच का नतीजा नहीं निकलता है, तो वह अगले दिन 5 मैच को खेला जाएगा। वहीं, अगर दूसरा सेमीफाइनल मैच भी बारिश के कारण प्रभावित होता है, तो उस मैच को भी अगले दिन खेला जाएगा।
क्यों बनाया गया ये नियम
आईसीसी ने ये नियम नॉकआउट मैच की अहमियत को देखते हुए बनाया है। जहां कोई भी टीम को मौसम की वजह से नुकसान ना हो। फाइनल में भी इसी तरह का नियम लागू होता है। टीम इंडिया के फैंस के लिए यह मैच रोमांचक होने वाला है। क्योंकि, घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होना है। साउथ अफ्रीका और न्यजीलैंड के बीच भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इन मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार