85 हजार फिट युवाओं की नियुक्ति को लेकर सरकार नही गंभीर, नये साल का जश्न नही मनायेंगे उम्मीदवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

85 हजार फिट युवाओं की नियुक्ति को लेकर सरकार नही गंभीर, नये साल का जश्न नही मनायेंगे उम्मीदवार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा 85 हजार मेडिकल फिट युवाओं की नियुक्ति के ढुलमुल रवैए को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए देश भर के युवा उम्मीदवार नया साल नहीं मनाएंगे।
इस संबंध में महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि 2018 से चली लंबी भर्ती प्रक्रिया को तीन साल कम्पलीट हो गए लेकिन नौडल एजेंसी सीआरपीएफ, स्टाफ सलेक्शन कमीशन एवं ग्रह मंत्रालय कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। 12 नवंबर को राजघाट पर धरना प्रदर्शन से लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी व माननीय प्रधानमंत्री जी तक ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई गई। सोशल मीडिया, ट्वीटर व जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्रीजी को अलग अलग राज्यों से शीघ्र नियुक्ति को लेकर मेमोरेंडम भेजे गए लेकिन आज तक सरकार ने मेडिकल फिट युवाओं बाबत कोई सार्वजनिक बयान व जबाब नहीं दिया गया।
महासचिव ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर सभी मेडिकल फिट युवाओं को सुरक्षा बलों में सिपाहियों के पदों पर नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया तो तीन चैथाई अभ्यर्थी औवर-एज हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी कौन लेगा सरकार की भर्ती प्रक्रिया में लेट लतीफी को लेकर देशभर के 85 हजार मेडिकल फिट एसएससी जीडी युवाओं ने विरोध स्वरूप इस बार नया साल नहीं मनाने का फैसला लिया है।
कॉनफैडरेसन का ऐलान कि अगर केंद्रीय सरकार ने 31 जनवरी से पहले सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करने हेतु आदेश जारी नहीं किए तो 14 फरवरी 2021 को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सुचना दिनांक 24 दिशंबर को केंद्रीय सरकार व शासन-प्रशासन को दे दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox