नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरूग्राम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करते हुए वार्ड-1 स्थित भीम कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में पड़े कचरे को साफ करने के साथ ही कॉलोनी निवासियों से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम के पास फेसबुक के माध्यम से भीम कॉलोनी निवासी मित्र मोहन गेरा द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके मकान के पीछे खाली प्लॉट में लोग कूड़ा डालते हैं, जिससे प्लॉट कूड़ा डालने का स्थान बनकर रह गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम गुरूग्राम द्वारा उन्हें फोन करके आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सफाई करवाई जाएगी। मंगलवार को बुलंद आवाज वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक एवं नगर निगम गुरूग्राम के स्वच्छता ब्रांड एम्बैसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी की टीम तथा नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों ने स्थानीय निगम पार्षद मिथलेश बरवाल के नेतृत्व में प्लॉट को कचरा मुक्त किया। इस कार्य में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक बिजेन्द्र शर्मा, सफाई निरीक्षक सुमित हुड्डा, सह सफाई निरीक्षक दीपक डागर तथा सुपरवाईजर विकास कांगड़ा एवं उनकी टीम का बेहतर योगदान रहा। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह एवं उनकी पूरी टीम की सराहना की। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे खाली प्लॉटों में कचरा ना डालें। जिस प्रकार अपने घर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार आसपास के क्षेत्र की सफाई का भी ध्यान रखें


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन