गुपकार की आड़ में जम्मू बनाम कश्मीर करने की रची जा रही साजिश-शिव सेना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुपकार की आड़ में जम्मू बनाम कश्मीर करने की रची जा रही साजिश-शिव सेना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- धारा 370 और अनुछेद 35 पर जनता को गुमराह करने और जम्मू बनाम कश्मीर की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज आने की नसीहत देते हुए शिवसेना की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने गुप्कार अलायंस और बीजेपी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि गुप्कार घोषणा की आड़ में एक बार फिर जम्मू बनाम कश्मीर करने की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 और अनुच्छेद 35। को लेकर फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के भड़काऊ बयानों पर किसी कानूनी कार्रवाई को अंजाम नहीं देना यह साबित करता है कि यह सब कुछ सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है।
साहनी ने कहा कि बीजेपी राज्य दर्जा बहाली, रोजगार एवं विकास जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में है और तय रणनीति के तहत जम्मू बनाम कश्मीर का प्रयोग हो रहा है। साहनी ने कहा कि जनता धारा 370 एवं अनुच्छेद 35 ए की तुलना में रोजगार और विकास के हक में है। उन्होंने कहा कि 14 माह के लम्बे इंतजार के बाद भी बीजेपी जम्मू-कश्मीर की जनता को संतुष्ट करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि अमित शाह अपने चिर-परिचित अंदाज में लगातार जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली का जुमला दे रहे हैं, मगर यह इंतजार कितना लम्बा होगा, इसे लेकर कुछ साफ नहीं है। साहनी ने कहा कि कश्मीरी नेताओं की रिहाई भी इसी सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विभाजन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता इन नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है और सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश में है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox