
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बड़े वादों के साथ घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणापत्र जारी किया, जिसका नाम उन्होंने बदलाव पत्र रखा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, नेता राज बब्बर समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में दिल्ली में शासित आम आदमी पार्टी की तर्ज पर बिहार में बिजली के बिल आधे करने का वादा किया गया है।
पार्टी की ओर से जो घोषणा पत्र जारी किया गया है उसमें किसानों की कर्ज माफी, बिजली दरों में आधी कटौती और बेटियों को इंसाफ पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा बेरोजगारों को 1500 हजार रुपये मासिक भत्ता देने, केजी से पीजी तक बच्चियों को मुफ्त शिक्षा, स्कूली में मैथिली भाषा अनिवार्य विषय करने, 12वीं में 90 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने, 18 महीनों में 2 लाख, 42 हजार शिक्षक पदों पर बहाली, देवालय यात्रा योजना, सियाराम तीर्थाटन योजना, सूफी विकास योजना, पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की घोषणा की गई है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद