ED के सवालों का जवाब देने के लिए CM Arvind Kejriwal तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ED के सवालों का जवाब देने के लिए CM Arvind Kejriwal तैयार

- 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख

मानसी शर्मा / –  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के 8वें समन का प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। CM केजरीवाल अब ED के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने सवालों के जवाब देने के साथ साथ समन को गैर-कानूनी भी बताया है। उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

समन गैर-कानूनी है
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से समय भी मांगा है। उन्होंने पेश होने के लिए 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।  बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को आठवां समन जारी करते हुए 4 मार्च को पेश होने के निर्देश दिए थे।

अब तक के समन में पेश नहीं हुए CM केजरीवाल
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को अब तक आठ समन जारी किए हैं, जिसे सीएम ने नजरअंदाज कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने उन्हें अवैध बताया है और एजेंसी को इंतजार करने के लिए कहा है क्योंकि मामला अदालत में है।

कब-कब जारी हुए थे समन
बता दें कि अब तक ED सीएम केजरीवाल को 8 बार समन भेज चुकी है। जिसमें से 7 में सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए और 8वें समन में उन्होंने 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी।

पहला समन- 2 नबंवर
दूसरा समन- 21 दिसंबर
तीसरा समन- 3 जनवरी
चौथा समन- 17 जनवरी
पांचवा समन-2 फरवरी
छठा समन- 14 फरवरी
सातवां समन – 22 फरवरी
आठवां समन- 27 फरवरी

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox