नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। श्रीनगर में. रात में लगभग 10:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राजधानी दिल्ली, एनसीआर और देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार देर रात करीब पौने ग्यारह बजे भूकंप के झटके आए हैं। दिल्ली, नोएडा, उत्तर भारत और जम्मू में भूकंप के तेज झटके आए। जिसके बाद लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप में जानमाल के किसी नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिली है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज