नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस टीम ने वेगास माॅल के पास से दो सक्रिय स्नेचरों को पकड़ा है। आरोपियों से तीन मामलों का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों से तीन स्नेच किये मोबाईल फोन व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि वीरवार को एक सूचना मिली थी कि दो शख्स वेगास माॅल के पास दो फोन बेचने की कोशिश कर रहे है। जिसकी सूचना मिलते ही द्वारका एएटीएस टीम के इंचार्ज रामकिशन ने एएसआई विनोद कुमार, हवलदार विजय व सिपाही अरविंद तथा रोहताश को इस सूचना पर कार्यवाही करने के आदेश दिये। टभ्म ने वेगास माॅल के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आशिफ पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी झुग्गी सी-41 गोयला डेयरी नई दिल्ली व साहुल चैहान पुत्र संतोष चैहान निवासी जी-39-बी गोयला डेयरी नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि दोनो आरोपी जिले में लगातार स्नेच की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जबकि पुलिस का दावा है कि अब तक की पूछताछ में तीन स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हो चुका है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन