
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के तहत नजफगढ़ थाना पुलिस की क्रैक टीम ने एक पीओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी पीओ तेजपाल पुत्र लेट सतीश चंद निवासी खड़खड़ी दिल्ली को 18 मार्च 2010 में द्वारका कोर्ट ने पीओ घोषित किया था। वीरवार को पुलिस टीम को सूचना मिली थी की क्षेत्र में एक पीओ घूम रहा है। जिसपर कार्यवाही करते हुए हवलदार मनोज व सिपाही कुलवंत ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी जाफरपुर थाने का बीसी भी है और चोरी व शराब तस्करी के तीन मामलों में भी शामिल रहा है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”