
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान डटे हुए हैं। इसी के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस व अन्य जिला पुलिस ने कई रास्ते व बॉर्डर बंद कर रखे हैं। अगर आप इनमें से किसी भी रास्ते से निकलते हैं तो सावधान हो जाइए और पूरी खबर पढ़कर ही घर से निकलें। आगे पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद….
टीकरी से लेकर झटीकरा बॉर्डर तक ये तीन बॉर्डर पूरी तरह रहेंगे बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज टीकरी बॉर्डर, झरोडा बॉर्डर, झटीकरा बॉर्डर पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं बदूसराय बॉर्डर सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए खुला रहेगा।
हरियाणा को जाने वाले ये बॉर्डर खुले रहेंगे
ढाांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच 8, बिजवासन, बजघेड़ा, पालम विहार और डुंडाहेड़ा बॉर्डर। ये सभी बॉर्डर आज खुले रहेंगे।
चिल्ला बॉर्डर रहेगा बंद
नोएडा लिंक रोड के पास चिल्ला बॉर्डर आज बंद रहेगा क्योंकि किसान गौतमबुद्ध द्वार तक पहुंच गए हैं। लोगों को यह सलाह दी गई है कि नोएड लिंक रोड की ओर से नोएडा न जाएं, इसकी जगह एनएच 24 और डीएनडी होकर नोएडा जाएं।
महामाया फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य
नॉएडा के महामाया फ्लाईओवर (कालिंदी कुंजध् सरिता विहार की तरफ ) मार्ग पर यातायात सामान्य गति से चल रहा है। नॉएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नं. 9971009001 जारी किया है।





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल
दो दिन में दो बिजली कर्मचारियों की मौत, आखिर किसके भरोसे है उनकी जिंदगी? विभागीय व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर उठे सवाल