दिल्ली हाईकोर्ट ने द प्लूरल्स पार्टी की याचिका पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली हाईकोर्ट ने द प्लूरल्स पार्टी की याचिका पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को द प्लूरल्स पार्टी की याचिका पर भारत के चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। याचिका में बिहार विधानसभा चुनाव में शतरंज बोर्ड को आम चुनाव चिन्ह के तौर पर इस्तेमाल करने की मांग की गई है। बता दें कि द प्लूरल्स ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चैधरी ने अचानक से बिहार की राजनीति में एंट्री की थी। लंदन से पढ़ाई करके भारत वापस लौटने वाली पुष्पम प्रिया चैधरी ने खुद को बिहार का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया है। अपने घोषणापत्र में उन्होंने जनता से बहुत सारे वादे किए हैं। पुष्पम प्रिया ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने का वादा किया है। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा कि एजुकेशनल रिफॉर्म के अंतर्गत कॉमन स्कूल सिस्टम होगा जहां सभी नेताओं और अफसर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। उनके घोषणापत्र का नाम- 8 दिशा आठों पहर है। घोषणापत्र में कहा गया है कि बिहार का विकास आठ जोन में बनाकर किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों को इसमें सम्मिलित किया जाएगा। पार्टी ने 80 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है। इसके अलावा कृषि को बिहार में उद्योग का दर्जा दिए जाने की भी बात कही गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox