नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब शादियों में सिर्फ 50 मेहमान ही बुलाए जा सकेंगे। पहले दिल्ली सरकार ने यह संख्या 200 तक बढ़ा दी थी। अब जब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने का एक प्रस्ताव एलजी को भेजा था, जिस पर उनकी मंजूरी मिल गई है।
इसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने दी है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल ने शादियों में 50 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। यह जरूरी कदम था क्योंकि जितने ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे उतना ही खतरा बढ़ेगा। लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा करने से रोकना होगा।
अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था। इजाजत मिलते ही दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ये आदेश लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कुछ बाजारों में दिवाली के समय काफी ज्यादा लोग न तो मास्क पहन रहे थे और न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। इसकी वजह से कोरोना बहुत ज्यादा फैला।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी