नजफगढ़ एसीपी ने छठ समितियों को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा नही करने की दी जानकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ एसीपी ने छठ समितियों को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा नही करने की दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक बार फिर दिल्ली सरकार सुरक्षा मोड मंे आ गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमैंट एसोसिएशन ने कोरोना को रोकने के लिए छठ पूजा के सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन को लेकर ना कर दी है। जिसे देखते हुए नजफगढ़ एसीपी जोगेन्द्र जून ने क्षेत्र की छठ समितिओं के सदस्यों के साथ एक बैठक कर सभी को छठ पूजा पर अहतियात बरतने व सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा न करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएचओ व छठ समितियों के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
छठ समितियों के आयोजकों के साथ अपनी बैठक में एसीपी श्री जून ने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर कोरोना बिमारी ने तेजी पकड़ ली है औॅर नजफगढ़ क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर न करने के लिए कहा गया है। उन्होने बताया कि आज नजफगढ़ कालोनियों से करीब 20 छठ समितियों के आयोजक बुलाये गये थे। जिन्हे सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा का आयोजन नही करने के आदेश दिये गये है। साथ ही उन्होने बताया कि लोगों को यह भी हिदायत दी गई है कि जो कोई भी इस आदेश की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर छठ पूजा समिति के आयोजक व आप नेता मास्टर मंजीत ने लोगों से आग्रह किया कि वो सरकारी आदेशों का सम्मान करें और स्वयं को कोरोना बिमारी से बचाने के साथ-साथ अपने परिवार व समाज को भी बचाने का काम करें और सार्वजनिक स्थलों पर पूजा पाठ न करें। हालांकि कुछ संगठन सरकार के इस आदेश के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटे हंै जिनकी उन्होने निंदा करते हुए कहा कि हमे सरकार का सहयोग करना चाहिए न कि उसके खिलाफ दुष्प्रचार करना चाहिए। इस अवसर पर एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि लोग माॅस्क का प्रयोग करे, दो गज की दूरी बनाये रखें और अपने हाथों को सैनिटाईज करते रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox