दिल्ली में बाजार हो सकते हैं बंद, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बाजार हो सकते हैं बंद, स्वास्थ्य मंत्री ने दिये संकेत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन बिल्कुल नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने बाजार बंद किए जाने के संकेत दिए।
जैन ने यह बात पत्रकारों द्वारा दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने के सवाल पर कही। उन्होंने कहा कि यहां लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है। स्थानीय स्तर पर जरूर कुछ सख्ती की जाएगी। वह बोले कि इस वक्त दिल्ली में अधिक से अधिक टेस्ट हो रहे हैं और आगे हम इसे और बढ़ाएंगे।
जब उनसे छठ पूजा को लेकर बात की गई तो वह बोले कि छठ पूजा के दौरान भारी भीड़ इकट्ठी होने से कोरोना वायरस बड़ी मात्रा में फैल सकता है, इसलिए घाटों पर पूजा पर रोक लगाई गई है।
मनीष सिसोदिया ने भी ये बात स्पष्ट की कि दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। हम मानते हैं कि कोविड-19 से लड़ने के लिए लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। इसका समाधान है- बेहतर अस्पताल प्रबंधन और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था का अच्छे से प्रबंधन किया है और भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे। मैं दुकानदारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। हम लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। हम चाहते हैं कि आपकी दुकानें खुली रहें। अगर जरूरत पड़ी तो कुछ बाजारों में सख्ती बढ़ाई जाएगी, यही बात हमने केंद्र से भी दरखास्त की है। लेकिन ये किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox